40 हजार रुपये का बजट पारित

लोहरदगा. जिला एथलेटिक संघ कार्यकारिणी समिति की बैठक संजय साहू की अध्यक्षता में साहू भवन में हुई. बैठक में गत वर्ष का लेखा-जोखा सचिव ने प्रस्तुत किया. जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. साथ ही नये वर्ष का बजट पेश किया गया जिसे उपस्थित सदस्यों ने संशोधन के साथ पास किया. वित्तीय वर्ष के लिए […]

लोहरदगा. जिला एथलेटिक संघ कार्यकारिणी समिति की बैठक संजय साहू की अध्यक्षता में साहू भवन में हुई. बैठक में गत वर्ष का लेखा-जोखा सचिव ने प्रस्तुत किया. जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. साथ ही नये वर्ष का बजट पेश किया गया जिसे उपस्थित सदस्यों ने संशोधन के साथ पास किया. वित्तीय वर्ष के लिए 40, 642 रुपये का बजट पास किया गया. बैठक में कुछ नये इवेंटस कराने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में स्मारिका के लिए कयुम खान, किशोर कुमार वर्मा, साहिद अहमद, सफदर आलम को अधिकृत किया गया. साथ ही परामर्श दाता के रुप में मनोज प्रसाद को रखा गया. मौके पर मदन मोहन पांडेय, सबीर खान, लाल मोहन प्रसाद, सफदर मल्लिक, प्रो कुदुश कुरैशी, शामिल नायक, मनोज गोप, अजय प्रसाद, अजय अग्रवाल, असीत वर्मा, वकील खान, सजित लकड़ा, ए रशीद खान, प्रो लोहरा उरांव, अशोक यादव, निशिथ जायसवाल, नसीम अख्तर, रंथु साहू, नूर मोहमद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >