अभिलाषा कक्ष में मतगणना प्रशिक्षण शिविर आयोजितएलडीजीए-8 प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित पदाधिकारी व कर्मी.लोहरदगा. अभिलाषा कक्ष में विस चुनाव की मतगणना को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा, एसी अवधेश कुमार पांडेय, डीटीओ शब्बीर अहमद की मौजूदगी में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा ने क हा कि मतगणना पूरी तरह से निष्पक्ष व चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मतगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होेनी चाहिए. उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान वज्रगृह व मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. मतगणना को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनायी गयी है. बगैर अनुमति के मतगणना केंद्र में कोई भी प्रवेश नहीं करेंगे. मतगणना में काउंटिंग एजेंट, सुरक्षा अधिकारी, मतगणना कर्मी कोई भी अपना मोबाइल फोन लेकर मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे. शिविर में प्रपत्र भरने, आंकड़ों को एकत्रित करने, इवीएम का रिजल्ट देखने, अंतिम रिजल्ट तैयार करने आदि की जानकारी दी गयी. इस दौरान कर्मियों को बताया गया कि निर्धारित टेबल लगाये जायेंगे. सभी मतगणनाकर्मी अपने-अपने टेबल में ही रहेंगे. बगैर अनुमति किसी टेबल के पास नहीं पहुंचेंगे. मतगणना में 14 टेबल के माध्यम से मतगणना करायी जायेगी. मौके पर गव्य विकास पदाधिकारी एके सिंह, सीओ अनुराग तिवारी, लिली नीलिमा डुंगडुंग, छवि बाला बारला, बीडीओ संध्या मुंडू सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
लीड-एल... 14 टेबुल पर होगी मतगणना
अभिलाषा कक्ष में मतगणना प्रशिक्षण शिविर आयोजितएलडीजीए-8 प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित पदाधिकारी व कर्मी.लोहरदगा. अभिलाषा कक्ष में विस चुनाव की मतगणना को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा, एसी अवधेश कुमार पांडेय, डीटीओ शब्बीर अहमद की मौजूदगी में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा ने क हा […]
