किसान मेले का आयोजन किया गयाफोटो- एलडीजीए-14 मंचासीन अतिथि, एलडीजीए-15 स्टॉल का निरीक्षण करते डीसी.लोहरदगा. कचहरी मोड़ स्थित रेशम उत्पादन केंद्र में कृषक मेला का आयोजन किया गया. मेले में किसानों ने स्टॉल लगाये. मेले का उदघाटन उपायुक्त राजीव रंजन ने फीता काट कर किया. मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण उन्होंने किया. उन्होंने कहा कि मलबरी की खेती कर किसान आत्मनिर्भर हो सकते हैं. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि मलबरी के खेती करनेवाले किसानों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करें. जिन स्थानांे पर किसान इसकी खेती कर रहे हैं, इसका बीच-बीच में निरीक्षण करें तथा आवश्यक जानकारी दें. ताकि किसान अच्छे तरीके से इसकी खेती कर सकंे. उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसके लिए किसानों को बाजार भी उपलब्ध करायें, ताकि किसान आत्मनिर्भर हो सकंे. मेले में बेहतर उत्पादन लाये किसानों को पुरस्कृत भी किया गया. जिसमें ननकी देवी, सुरेश किसान, बंधु किसान, सुकरा उरांव, लखु उरांव, सुनिल उरांव को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. मेले में किसानों को मलवरी वृक्षारोपण एवं कीट पालन संबंधी जानकारी भी दी गयी. निदेशक केंद्रीय रेशम बोर्ड ने किसानों को कहा गया कि इसकी खेती करें. बाजार की व्यवस्था रेशम बोर्ड करेगी. मौके पर डॉ निर्मल कुमार, डॉ घनश्याम सिंह, डॉ सुखेनराज चौधरी, डॉ पीके तिवारी, डॉ राम कुमार, डॉ जीसी दास, डॉ मोहमद मजहर आलम, सरोज कुमार आदि मौजूद थे.
मलबरी रेशम की खेती कर आत्मनिर्भर बनें
किसान मेले का आयोजन किया गयाफोटो- एलडीजीए-14 मंचासीन अतिथि, एलडीजीए-15 स्टॉल का निरीक्षण करते डीसी.लोहरदगा. कचहरी मोड़ स्थित रेशम उत्पादन केंद्र में कृषक मेला का आयोजन किया गया. मेले में किसानों ने स्टॉल लगाये. मेले का उदघाटन उपायुक्त राजीव रंजन ने फीता काट कर किया. मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण उन्होंने किया. उन्होंने कहा […]
