फोटो- एलडीजीए- 1 जली हुई मोटरसाइकिल.लोहरदगा. बमनडीहा निवासी कृपेश कुंवर पिता सुशिल कुंवर की हीरो होंडा एचीवर मोटरसाइकिल नंबर जेएच08सी-5596 को अज्ञात अपराधियों ने जला दी. जानकारी के अनुसार कृपेश कंुवर बीती रात लगभग 10.30 बजे रात्रि शहर से अपने घर बमनडीहा जा रहे थे. इसी बीच घर से मात्र तीन चार सौ फीट की दूरी पर अज्ञात अपराधी घात लगा कर बैठे थे. कृपेश कुंवर जैसे ही अपने घर जाने के लिए पक्की सड़क से उतरे, मैदान में मौजूद दो युवकों ने उन्हें कहां बाबा कह कर चिल्लाया. कृपेश कुंवर दोनों युवकों की आवाज सुन कर मोटरसाइकिल रोक कर खड़ा हो गया. इसी बीच दो व्यक्ति वहां पहुंचे तथा अगल-बगल से और चार व्यक्ति पहुंच गये. कृपेश कुंवर जब तक कुछ समझ पाता एक युवक ने देसी कट्टा निकाल कर बट से उनके हाथ में दे मारा. स्थिति को भांपते कृपेश अपनी मोटरसाइकिल छोड़ कर अपने घर की ओर दौड़ा. अंधेरे में अज्ञात अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी किये. कृपेश ने अगल-बगल के लोगांे को घटना की जानकारी दी. लेकिन रात्रि होने के कारण किसी ने उसका साथ नहीं दिया. सुबह लगभग 9.30 बजे वे घटना की जानकारी देने सदर थाना गये. घटना के संबंध में कृपेश ने बताया कि वहां मौजूद सभी छह लोगों ने कंबल एवं मंकी टोपी पहन रखे थे, जिसके कारण किसी को वे पहचान नहीं सके. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुट गयी.
अपराधियों ने युवक क ी मोटरसाइकिल जलायी
फोटो- एलडीजीए- 1 जली हुई मोटरसाइकिल.लोहरदगा. बमनडीहा निवासी कृपेश कुंवर पिता सुशिल कुंवर की हीरो होंडा एचीवर मोटरसाइकिल नंबर जेएच08सी-5596 को अज्ञात अपराधियों ने जला दी. जानकारी के अनुसार कृपेश कंुवर बीती रात लगभग 10.30 बजे रात्रि शहर से अपने घर बमनडीहा जा रहे थे. इसी बीच घर से मात्र तीन चार सौ फीट की […]
