लोहरदगा: लोहरदगा क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ी स्व भोला प्रसाद एवं रीता देवी के पुत्र आशीष कुमार का चयन 15 सदस्यीय झारखंड रणजी टीम में हुआ है. यह टीम 14 दिसंबर को असम रवाना होगी जहां उनका पहला मैच असम की टीम से होगा.
आशिष लोहरदगा के पहले खिलाड़ी हैं, जिनका चयन रणजी टीम में हुआ है. इससे पहले आशीष अंडर 17, अंडर 19, अंडर 22, अंडर 25 में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उनकी सफलता पर कोच आलोक राय, धीरज प्रसाद साहू, प्रवीण सिंह, भाष्कर दास गुप्ता, प्रवीण प्रसाद, विशाल महेंद्रु, सतीश वर्मा, पवन एक्का, विकास वर्मा, शुभम, डॉ गणेश प्रसाद, बीके बालाजिनप्पा, अमित कुमार, निशांत सिंह, जितेंद्र, जयजित चौबे आदि ने बधाई दी है.
