:3::::.. जनता दरबार में आये 29 मामले

फोटो- एलडीजीए-6 जनता दरबार में उपस्थित डीसी.लोहरदगा. उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया. दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के साथ उपायुक्त के पास पहुंचे. तमाम लोगों की समस्याओं को उपायुक्त ने गंभीरता से सुन उसके निराकरण की दिशा में त्वरित कार्रवाई की. […]

फोटो- एलडीजीए-6 जनता दरबार में उपस्थित डीसी.लोहरदगा. उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया. दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के साथ उपायुक्त के पास पहुंचे. तमाम लोगों की समस्याओं को उपायुक्त ने गंभीरता से सुन उसके निराकरण की दिशा में त्वरित कार्रवाई की. उपायुक्त के जनता दरबार में कुल 29 मामले आये. जिनमें 16 सामाजिक विभाग से संबंधित, तीन अनुमंडल से संबंधित, दो अपर समाहर्ता से संबंधित, एक पुलिस अधीक्षक से संबंधित, एक जिला शिक्षा अधीक्षक से संबंधित, एक उपविकास आयुक्त से संबंधित, एक जिला समाज कल्याण विभाग से संबंधित, एक सेन्हा अंचल से संबंधित, दो लोहरदगा प्रखंड से संबंध, एक भंडरा अंचल से संबंधित मामले थे. इन मामलों को संबंधित विभाग में भेजते हुए उपायुक्त ने शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >