परिवार नियोजन की जानकारी दी गयी

सहियाओं की बैठक कैरो-लोहरदगा. कैरो स्वास्थ्य उपकेंद्र में कलस्टर के सहियाओं की बैठक हुई. इनमें एचबीएनसी, खसरा, डीपीटी, बूस्टर, टीकाकरण को बेहतर बनाने पर चर्चा की गयी. साथ ही परिवार नियोजन की जानकारी दी गयी. सहिया जयफलिता लकड़ा ने कहा कि ग्रामीणों को इसके बारे मंे बता कर कार्यक्रम को बढ़ावा देना है. इसके तहत […]

सहियाओं की बैठक कैरो-लोहरदगा. कैरो स्वास्थ्य उपकेंद्र में कलस्टर के सहियाओं की बैठक हुई. इनमें एचबीएनसी, खसरा, डीपीटी, बूस्टर, टीकाकरण को बेहतर बनाने पर चर्चा की गयी. साथ ही परिवार नियोजन की जानकारी दी गयी. सहिया जयफलिता लकड़ा ने कहा कि ग्रामीणों को इसके बारे मंे बता कर कार्यक्रम को बढ़ावा देना है. इसके तहत बंध्याकरण, कॉपर टी, गर्भनिरोधक गोलियां, कंडोम आदि को लोगों के बीच वितरण कर इनके इस्तेमाल व परिवार नियोजन से मिलनेवाले लाभों की जानकारी देना है. जनवरी माह में बच्चों के टीकाकरण के लिए पेंटावेलंेट नाम की दवा उपलब्ध होगी. इस दवा में पांच बीमारियों को रोकने की क्षमता है. इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने सहियाओं को दी. मौके पर सहियाओं को परिवार नियोजन से संबंधित सामान भी वितरित किया गया. इस अवसर पर जौरी उरांव, प्रांति कुमारी, प्रमिला उरांव, बीणा उरांव, एतमनिया उरांव, सरिता उरांव, विमला उरांव, जुबेरा नाज, सोएबा प्रवीण लक्ष्मी उरांव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >