लोहरदगा. पीकेटी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ प्रदीप कुमार टोप्पो मेमोरियल ट्राफी का फाइनल मुकाबला धुर्वा फुटबॉल एकेडमी रांची एवं शहीद शनिचरवा उरांव एफसी भुजनिया के बीच खेला गया. जिसमें डीएफसी रांची की टीम को भुजनिया ने 2-1 से हराया. इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच में धुर्वा फुटबॉल एकेडमी ने सरना ब्रदर्स को एक गोल से हराया. दूसरे सेमीफाइनल में भुजनिया ने एनवाइसी महुआटोली को 4-2 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. समापन समारोह के अतिथि जिला फुटबॉल संघ के सचिव ए रशीद खान एवं जिला कुश्ती संघ के सचिव बीके बालानिजप्पा थे. मैच में बेस्ट गोलकीपर रेमन लकड़ा, बेस्ट मिडफिल्डर रवि तिर्की, बेस्ट डिफेंस ब्रह्मदेव भगत एवं बेस्ट स्ट्राइकर का पुरस्कार घनश्याम कुजूर को दिया गया. मौके पर रेफरी सोमा उरांव, संजय भगत, रौशन मुंडा, जितेंद्र कच्छप, धमेंर्द्र भगत, ए सुजाउदीन राजा, महावीर टोप्पो, अमुश टुटी, महेश पहान, बसंत तिर्की, विनोद टोप्पो, प्रेम भगत, प्रवीण टोप्पो, फुलदेव उरांव, लोलन मिंज, प्रभात भगत, आशा टूटी, कबीर अंसारी, सुरीन, अल्फा, राहुल, सुदर्शन सहित खेलप्रेमी मौजूद थे.
एफसी भुजनिया की टीम 2-1 से विजयी
लोहरदगा. पीकेटी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ प्रदीप कुमार टोप्पो मेमोरियल ट्राफी का फाइनल मुकाबला धुर्वा फुटबॉल एकेडमी रांची एवं शहीद शनिचरवा उरांव एफसी भुजनिया के बीच खेला गया. जिसमें डीएफसी रांची की टीम को भुजनिया ने 2-1 से हराया. इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच में धुर्वा फुटबॉल एकेडमी ने सरना ब्रदर्स को एक […]
