कार्तिक उरांव की पुण्यतिथि मनायी गयी

फोटो- एलडीजीए-6 श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसी.लोहरदगा. कार्तिक उरांव के पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू व कु णाल अभिषेक ने कांग्रेसियों के साथ सोबरन टोली स्थित कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. आलोक साहू ने कहा कि कार्तिक उरांव छोटानागपुर के हीरा थे. वे युवाओं के प्रेरणास्रोत […]

फोटो- एलडीजीए-6 श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसी.लोहरदगा. कार्तिक उरांव के पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू व कु णाल अभिषेक ने कांग्रेसियों के साथ सोबरन टोली स्थित कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. आलोक साहू ने कहा कि कार्तिक उरांव छोटानागपुर के हीरा थे. वे युवाओं के प्रेरणास्रोत थे. उनके बताये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कुणाल अभिषेक ने कहा कि कार्तिक उरांव काफी गरीब परिवार में जन्मे थे. वे बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे. वे अपनी मेहनत की बदौलत विदेश में शिक्षा प्राप्त किये. पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से प्रभावित होकर वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे. उन्होंने संगठन को मजबूत करने एवं क्षेत्र के विकास के लिए काफी कार्य किये. गरीब युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए कि मन में लगन हो या कुछ करने का जज्बा हो तो मंजिल अवश्य मिलेगी. कार्तिक उरांव पूरे देश के आदिवासियों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >