लोहरदगा. रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में किनेश्वर महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें जिले में स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना के लिये विचार-विमर्श किया गया. मौके पर जागरण मंच के संयोजक धनंजय कुमार सिंह ने स्वदेशी जागरण मंच के उद्देश्य की जानकारी दी. उन्होंने भूमंडलीकरण के दौर में साम्राज्यवादी देशों की शोषण कारी नीतियों की चर्चा करते हुए कहा कि विश्व बैंक और आइएमएफ जैसे संगठन विकास के नाम पर गरीब देशों क ो कर्ज के जाल में फंसाते हैं और उसके संसाधनों एवं बाजार पर कब्जा करते हैं. ऐसे में देश में गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार फैलता है. इन महाशक्तियों के खिलाफ हम संगठित होकर सरकार पर दबाव बना कर देश के अनुकूल नीतियां बनाने के लिए बाध्य करना होगा. इसके लिए स्वदेशी जागरण मंच एक सशक्त संगठन है. इस अवसर पर किनेश्वर महतो ने कहा कि मंच राष्ट्र भक्ति की अभिव्यक्ति का मंच है. मौके पर अनिल शुक्ला को जिला संयोजक मनोनित किया. अगली बैठक 14 दिसंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में रखी गयी है. मौके पर संजय कुमार सिंह, सुकरा उरांव, विनोद राम, रामसेवक प्रसाद, अरविंद मिश्र, रामेश्वर भगत, डॉ मनुदेव भगत, प्रताप नारायण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
मंच की स्थापना को लेकर बैठक
लोहरदगा. रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में किनेश्वर महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें जिले में स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना के लिये विचार-विमर्श किया गया. मौके पर जागरण मंच के संयोजक धनंजय कुमार सिंह ने स्वदेशी जागरण मंच के उद्देश्य की जानकारी दी. उन्होंने भूमंडलीकरण के दौर में साम्राज्यवादी देशों की शोषण कारी […]
