लोहरदगा. सुरश्री संस्था लोहरदगा ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया. शौर्यवीर, वीरगति को प्राप्त सेनानायकों को श्रद्धांजलि एवं हाल में हुए कश्मीर एवं छत्तीसगढ़ की बर्बरता पूर्ण घटना की निंदा की गयी. साथ ही देश के तीनों अंगों के सेना बल के बहादुरी, कर्मठता, जागरूकता एवं देश के लिए समर्पण को याद किया गया. संस्था के अध्यक्ष दुर्गा भगत ने कहा कि सशस्त्र सेना के जांबाज रक्षकों की वजह से ही हम चैन की नींद सोते हैं. रविंद्र दत्ता ने कहा कि आज देश में सशस्त्र सेना प्रति सम्मान दिवस है. जिनकी बहादुरी, दिलेरी, जज्बे से भारत की अस्मिता अक्षुण्ण है. मुकेश पाठक ने कहा कि चाहे युद्ध हो या शांति काल, हमारी सशस्त्र सेना ने अपने साहस, कर्तव्य, समर्पण, निष्ठा का परिचय दिया है. हम देशवासी सैनिकों का सदैव ऋणी रहेंगे. मौके पर कलावती देवी ने कहा कि देश में हाल और पहले हुए नापाक हमलों से जो क्षति भारतीय सेनानियों को हुई वह अपूर्णीय है. कार्यक्रम में गौतम चंदा, चोन्हस उरांव, मुकेश पाठक, राजकुमार, रविंद्र भगत, सीताराम शर्मा, दिलीप साहू, अनिता देवी, अर्चना कुमारी, विजय साहू, नीलपद, प्रवीण खेस, अजय मिश्र, कुणाल अभिषेक, रजत मिश्रा, धर्मराज महतो, नेयाज मल्लिक, राजू भगत, गजेंद्र भगत, अरुण झा, बंटी भारती, नेहा कुमारी, प्रियांशु, मदन कुमार आदि उपस्थित थे.
सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया
लोहरदगा. सुरश्री संस्था लोहरदगा ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया. शौर्यवीर, वीरगति को प्राप्त सेनानायकों को श्रद्धांजलि एवं हाल में हुए कश्मीर एवं छत्तीसगढ़ की बर्बरता पूर्ण घटना की निंदा की गयी. साथ ही देश के तीनों अंगों के सेना बल के बहादुरी, कर्मठता, जागरूकता एवं देश के लिए समर्पण को याद किया गया. संस्था […]
