परीक्षा सह सर्टिफिकेट वितरण समारोह

लोहरदगा. शोतोकॉन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में लुथरन एजुकेशनल एके डमी में एकदिवसीय द्वितीय सामयिक परीक्षा सह सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह कराटे प्रशिक्षक सह उपाध्यक्ष विश्व कराटे मिशन झारखंड सेंसाई श्रवण साहू की देखरेख मंे संपन्न हुआ. इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तत्पश्चात फेडरेशन के मानस सिन्हा […]

लोहरदगा. शोतोकॉन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में लुथरन एजुकेशनल एके डमी में एकदिवसीय द्वितीय सामयिक परीक्षा सह सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह कराटे प्रशिक्षक सह उपाध्यक्ष विश्व कराटे मिशन झारखंड सेंसाई श्रवण साहू की देखरेख मंे संपन्न हुआ. इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तत्पश्चात फेडरेशन के मानस सिन्हा द्वारा निर्गत सर्टिफिकेट बच्चों को प्रदान किया गया. जिनमें व्हाइट से यलो में अर्पित मिंज, आरजू प्रिया मिंज, मनीष टोप्पो, मधु आकृति टोप्पो, संदेश उरांव, अंशुप्रिया केरकेट्टा, पिंकी कुजूर, अस्मिता मिंज, यलो से ऑरेंज में अंकित लकड़ा, प्रणित टोप्पो, विकास उरांव, मुकुल, अमित रौशन टोप्पो, ऑरेंज से ग्रीन में रौशन टोप्पो, विकास उरांव, आंचल कुमारी, नितीन बाखला, मनीष उरांव, सजित उरांव, ग्रीन से ब्लू में निर्मल विवेक बाखला, अनुग्रह तिर्की, ऋतिक कुजूर, ब्राउन तीसरे क्यू से दूसरे क्यू में अनमोल साहू को मिला. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >