फोटो- एलडीजीए-5 फीता काट कर उदघाटन करते एसी खलखो.लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के बुधन सिंह लेन मेनका रोड में पंजाब नेशनल बैंक का मिनी ब्रांच का उदघाटन किया गया. उदघाटन बैंक के शाखा प्रबंधक एसी खलखो ने फीता काट कर किया. इस ब्रांच में शाखा प्रबंधक आकाश भगत को बनाया गया है. मौके पर शाखा प्रबंधक एसी खलखो ने कहा कि यह ब्रांच लोगों की सुविधा के लिए खोला गया है. इस ब्रांच में प्रधानमंत्री जन धन योजना के खाताधारियों को प्राथमिकता दी जायेगी. उन्होंने कहा कि इस ब्रांच से अधिकतम 50 हजार रुपये तक का लेन-देन हो सकेगा. उन्होंने उपस्थित लेागों को किसी भी समस्या के लिए शाखा प्रबंधक से संपर्क करने की बात कही. मौके पर ओम प्रकाश सिंह, रीता देवी,विकास वर्मा, अमित भगत, जहांगीर आलम, अरुण भगत, राधा देवी, शालिनी देवी आदि मौजूद थे.
पीएनबी ने खोला मिनी ब्रांच
फोटो- एलडीजीए-5 फीता काट कर उदघाटन करते एसी खलखो.लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के बुधन सिंह लेन मेनका रोड में पंजाब नेशनल बैंक का मिनी ब्रांच का उदघाटन किया गया. उदघाटन बैंक के शाखा प्रबंधक एसी खलखो ने फीता काट कर किया. इस ब्रांच में शाखा प्रबंधक आकाश भगत को बनाया गया है. मौके पर शाखा प्रबंधक […]
