मुखिया सहित अन्य पर मारपीट का मामला दर्ज

भंडरा- लोहरदगा. आकाशी पंचायत की मुखिया अनिता उरांव, मुखिया का पति बबलु उरांव सहित अन्य पर भंडरा थाना में कांड संख्या 183 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामला अंबेरा गांव निवासी गौतम कुमार यादव के द्वारा दर्ज करवाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि मुखिया अनिता उरांव, मुखिया पति […]

भंडरा- लोहरदगा. आकाशी पंचायत की मुखिया अनिता उरांव, मुखिया का पति बबलु उरांव सहित अन्य पर भंडरा थाना में कांड संख्या 183 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामला अंबेरा गांव निवासी गौतम कुमार यादव के द्वारा दर्ज करवाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि मुखिया अनिता उरांव, मुखिया पति बबलू उरांव, धुरता उरांव, अभिषेक चौहान, बबलू चौहान, पप्पू चौहान, मानिक राम, मुन्ना सिंह, मंसूर अंसारी सहित दस ग्यारह अन्य व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया. इस संबंध में गौतम कुमार यादव के द्वारा उल्लेख किया गया है कि मैं कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता हूं. अकाशी पंचायत में किये गये काम का भुगतान के बदले मुखिया द्वारा कमीशन मांगे जाने पर मामला बढ़ा और उसके साथ मारपीट किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >