बिहार मिनरल्स मजदूर संगठन की बैठक

लोहरदगा. बिहार मिनरल्स मजदूर संगठन कार्य समिति की बैठक उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में छत्तरबगीचा मंदिर परिसर में हुई. बैठक में हिंडालको कंपनी से हुए समझौते की समीक्षा की गयी तथा नये समझौता करने के लिए मांग पत्र तैयार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में नये समझौते में हिंडालको के बगडू खदान क ी […]

लोहरदगा. बिहार मिनरल्स मजदूर संगठन कार्य समिति की बैठक उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में छत्तरबगीचा मंदिर परिसर में हुई. बैठक में हिंडालको कंपनी से हुए समझौते की समीक्षा की गयी तथा नये समझौता करने के लिए मांग पत्र तैयार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में नये समझौते में हिंडालको के बगडू खदान क ी भांति वेतन, ग्रेडेशन, आश्रितों को नौकरी एवं बोनस से कम पर समझौता नहीं करने का निर्णय लिया गया. वर्ष 1990 मंे मूल्य सूचकांक 975 को इंटक यूनियन द्वारा मात्र 400 रुपये में फिक्स कर दिया है उसे भी इस समझौते में तोड़ने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि यदि इंटक यूनियन श्रमिकों का वेतन फिक्स नहीं करती तो मजदूरों का वेतन बढ़ जाता. इंटक यूनियन द्वारा राशि फिक्स करने के कारण मजदूरों को काफी नुकसान हुआ है. बैठक में राजवंश सिंह, सुरेंद्र कुमार दूबे, भुनेश्वर गिरी, बिमल उरांव, चैतू महतो, हुलास उरांव, शनी उरांव, बंधु मुंडा, सुकरु उरांव, जेम्स बाड़ा, तुलसी मिंज, अशोक सिंह, सुरेंद्र असुर, संदीप असुर, बंधन मुंडा सहित सेरेंगदाग, गुरदारी, कुजाम के श्रमिक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >