लोहरदगा. लोहरदगा के बाजारों में नकली खाद्य पदार्थो की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है. इस तरह के सामानों से जहां लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, वहीं लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. देश की नामी गिरामी कंपनियों के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी खराब है.
सीधे-साधे ग्रामीण इस गड़बड़ झाले को समझ नहीं पा रहे हैं और वे लोग ऐसे दुकानदारों के जाल में फंस रहे हैं. शहर में भी नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री जोरों पर है. दुखद बात तो ये हैं कि जिस विभाग को इसकी देख-रेख करनी है वह बेफिक्र है.
