:6::::: परहेपाट-जनवल सड़क बदहाल, लोग परेशान

फोटो- एलडीजीए-7 जर्जर सड़क. लोहरदगा. किस्को प्रखंड क्षेत्र परहेपाट जनवल पथ जर्जर है. इस रोड का निर्माण आरइओ विभाग द्वारा 5-6 वर्ष पूर्व कराया गया था. यह पथ पेशरार प्रखंड के कई गांवों को भी जोड़ती है. जनवल, परहेपाट, गुड़गुडि़या, हुआहार, डटमा, बानपुर, बंजारी, के करांग, जवाखांड़ होते हुए पेशरार को जोड़ती है. यह पथ […]

फोटो- एलडीजीए-7 जर्जर सड़क. लोहरदगा. किस्को प्रखंड क्षेत्र परहेपाट जनवल पथ जर्जर है. इस रोड का निर्माण आरइओ विभाग द्वारा 5-6 वर्ष पूर्व कराया गया था. यह पथ पेशरार प्रखंड के कई गांवों को भी जोड़ती है. जनवल, परहेपाट, गुड़गुडि़या, हुआहार, डटमा, बानपुर, बंजारी, के करांग, जवाखांड़ होते हुए पेशरार को जोड़ती है. यह पथ इन गांवों का मुख्य रास्ता है. इसी रास्ते इन गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय किस्को एवं जिला मुख्यालय तथा लोहरदगा आते-जाते हैं. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. कालीकरण पथ से अलकतरा पूरी तरह उड़ गया है. जिससे पूरे सड़क पर नुकिले पत्थर आ गये हैं. इस पथ मे पैदल भी चलना दूभर साबित हो रहा है. जबकि इस सड़क से ही इन गांवों के विद्यार्थी अपने स्कूल, कॉलेज जाते हैं. साइकिल या पैदल आने-जानेवाले लोगों को सड़क की स्थिति के कारण भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. पहले जब सड़क ठीक थी तो इस पथ में ऑटो भी लोग चलाते थे, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति को देख कर लोग अपनी ऑटो भी चलाना बंद कर दिये हैं. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा पुलिस प्रशासन द्वारा किया जाता है. इन्हें भी सड़क के कारण काफी परेशानी होती है. इस संबंध में सुखमनी लकड़ा का कहना है कि सड़क की स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए इसकी मरम्मत की मांग की गयी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >