लीड ::6::: कांडों के निष्पादन में तेजी लायें

फ्लैग ::: बैठक.एसपी मनोज रतन चोथे ने निर्देश दियाविधान सभा चुनाव के सफल संचालन पर दी बधाईफोटो- एलडीजीए – 5 बैठक में शामिल एसपी एवं अन्य.लोहरदगा. पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक एसपी मनोज रतन चोथे की अध्यक्षता में हुई. एसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के प्रयास […]

फ्लैग ::: बैठक.एसपी मनोज रतन चोथे ने निर्देश दियाविधान सभा चुनाव के सफल संचालन पर दी बधाईफोटो- एलडीजीए – 5 बैठक में शामिल एसपी एवं अन्य.लोहरदगा. पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक एसपी मनोज रतन चोथे की अध्यक्षता में हुई. एसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के प्रयास से विधान सभा आम चुनाव की सफलता के लिए बधाई दी. जिले में अपराध एवं उग्रवाद नियंत्रण पर लगाम लगाने एवं छह दिसंबर को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में पुलिस विभाग की सहभागिता पर चर्चा की गयी. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि सुरक्षा के साथ सजगता बेहद जरूरी है. सभी पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से अभियान चला कर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित करें. थाने में दर्ज कांडों के निष्पादन में तेजी लायें और क्षेत्र को पूरी तरह से अपराध मुक्त बनायेंं. बैठक में शामिल हुए एसीजेएम सह विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गुलाम हैदर ने राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न थानों द्वारा मामलों को लाने की जानकारी दी. एसीजेएम ने कहा कि 34 एक्ट, सीआरपीसी 107, 144, नगरपालिका एक्ट व एमवी एक्ट के मामलों को लोक अदालत में लाना है. जिससे सुलहनामे के आधार पर वादों का निष्पादन किया जा सके. एसजेएम ने पदाधिकारियों से समन्वय के साथ काम करने की बात कही. ताकि कम समय में ज्यादा मामलों का निष्पादन किया जा सकें. मौके पर एसडीपीओ सादीक अनवर रिजवी, डीएसपी कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर इंदू शंकर झा, थाना प्रभारी सुधीर कुमार साहू, खंतर हरिजन, अनिल कुमार, विनोद कुमार, रामजी प्रसाद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >