जमीन मालिकों को ऑनलाइन रसीद कटाने के लिए जागरूक करें

लोहरदगा : अंचल कार्यालय सेन्हा में सीओ हरिश्चंद्र मुंडा की अध्यक्षता में राजस्व वसूली को लेकर बैठक हुई. इसमें राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे गांव-गांव जाकर जमीन मालिकों को चिह्नित कर जमीन का लगान देने के लिए प्रेरित करें. उन्हें ऑनलाइन रशीद कटाने के लिए जागरूक करें. निर्देश दिया कि आय, जाति, […]

लोहरदगा : अंचल कार्यालय सेन्हा में सीओ हरिश्चंद्र मुंडा की अध्यक्षता में राजस्व वसूली को लेकर बैठक हुई. इसमें राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे गांव-गांव जाकर जमीन मालिकों को चिह्नित कर जमीन का लगान देने के लिए प्रेरित करें.

उन्हें ऑनलाइन रशीद कटाने के लिए जागरूक करें. निर्देश दिया कि आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्यापन कर रिपोर्ट दें. आवेदन में वंशावली अवश्य बनायें.

उन्होंने दाखिल खारिज में किसी प्रकार की परेशानी होने पर जमीन मालिक को अवगत कराने की बात भी कही. टाना भगत परिवारों का सत्यापन कर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सीआइ रामा महतो, जगदीप भगत, सीताराम भगत, विकास कुमार, रीना देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >