गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान

लोहरदगा : गुरुवार 23 जनवरी को लोहरदगा में घटी घटना के बाद इस मामले में दोषी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. वैसे लोग जो सीधे रूप से इस मामले में दोषी हैं उनकी पहचान पुलिस कर चुकी है. उनमें से अधिकांश लोग फरार हो चुके हैं. फिर भी […]

लोहरदगा : गुरुवार 23 जनवरी को लोहरदगा में घटी घटना के बाद इस मामले में दोषी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. वैसे लोग जो सीधे रूप से इस मामले में दोषी हैं उनकी पहचान पुलिस कर चुकी है. उनमें से अधिकांश लोग फरार हो चुके हैं. फिर भी पुलिस अपने स्तर से उनकी गिरफ्तार में जुटी है. कुछ लोगों के खिलाफ नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं अभी और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

पुलिस को काफी संख्या में पुख्ता सबूत मिल चुके हैं. वीडियो रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी कैमरा एवं गुप्तचरों के माध्यम से पुख्ता सबूत पुलिस ने जुटा लिए हैं. इस घटना के कुछ मास्टर माईंड लोगों की भी पहचान पुलिस ने कर ली है. पुलिस सारे पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >