एथलीटों का हुआ चयन

लोहरदगा : जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में समाहरणालय स्थित मैदान में जिला के प्रतिभावान एथलीटों का चयन किया गया. चयनित प्रतिभागी 29 दिसंबर को डालटेनगंज के जीएलए कॉलेज मैदान में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में लोहरदगा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. चयनित प्रतिभागियों में पुरुष वर्ग में बुद्धेशवर उरांव, दानियल तिर्की, संदीप […]

लोहरदगा : जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में समाहरणालय स्थित मैदान में जिला के प्रतिभावान एथलीटों का चयन किया गया. चयनित प्रतिभागी 29 दिसंबर को डालटेनगंज के जीएलए कॉलेज मैदान में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में लोहरदगा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे.

चयनित प्रतिभागियों में पुरुष वर्ग में बुद्धेशवर उरांव, दानियल तिर्की, संदीप उरांव, संदीप टोप्पो, 20 वर्ष आयु वर्ग में गोवर्धन उरांव, रामदेव उरांव, जितेंद्र उरांव, विलियम उरांव, बालिका 16 आयु वर्ग में संतोषी टोप्पो, बालक 18 आयु वर्ग में प्रवीन साहू, मनीष मंडल महली, प्रेम प्रकाश उरांव, अंकित उरांव, बालक 14 आयु वर्ग में शिव कुमार, नीतिश लोहरा, सुशील उरांव, प्रभात कच्छप, बालिका 14 आयु वर्ग में बबीता कुमारी, सृष्टि नूपुर टोप्पो, सरिता कुमारी, सुष्मिता उरांव, बालक 16 आयु वर्ग में अरविंद उरांव, सुनील उरांव, अंकित उरांव, शिवकुमार महतो आदि का चयन किया गया.

सभी चयनित प्रतिभागियों को आज 19 दिसंबर से 28 दिसंबर तक समाहरणालय स्थित मैदान में प्रशिक्षक मनोज गोप के देखरेख में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा. प्रशिक्षण शिविर में सभी चयनित एथलीटों को आना अनिवार्य है. चयन प्रतियोगिता में एसोसिएशन के सचिव सुखैर भगत, प्रशिक्षक मनोज गोप, किशोर कुमार वर्मा, क्यूम खान, ज़ाहिद अहमद, अमर उरांव, आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >