अंतर काथलिक स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

लोहरदगा : संत स्तानिस्लास हाइ स्कूल में आयोजित लोहरदगा अंतर काथलिक स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह संत स्तानिस्लास के खेल मैदान में हुआ. फाइनल मैच का उद्घाटन संत स्तानिस्लास हाइ स्कूल के प्रिंसिपल फिल्मोन एक्का, फादर रंजीत लकड़ा, उर्सुलाइन की प्रिंसिपल सिस्टर पुष्पा एक्का ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर किया. सीनियर बालक वर्ग […]

लोहरदगा : संत स्तानिस्लास हाइ स्कूल में आयोजित लोहरदगा अंतर काथलिक स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह संत स्तानिस्लास के खेल मैदान में हुआ. फाइनल मैच का उद्घाटन संत स्तानिस्लास हाइ स्कूल के प्रिंसिपल फिल्मोन एक्का, फादर रंजीत लकड़ा, उर्सुलाइन की प्रिंसिपल सिस्टर पुष्पा एक्का ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर किया. सीनियर बालक वर्ग में फाइनल मैच में संत स्तानिस्लास हाइ स्कूल ने 4-0 से संत चार्ल्स स्कूल को हरा कर विजेता बनी.

जूनियर बालक वर्ग में संत स्तानिस्लास स्कूल ने कैथोलिक मिडिल स्कूल पतराटोली हरा विजेता बनी. सब जूनियर बालक वर्ग में कैथोलिक मिडिल स्कूल ने संत चार्ल्स स्कूल को हरा का विजेता बनी़ सीनियर बालिका वर्ग में संत अन्ना हाइ स्कूल, पतराटोली ने उर्सुलाइन हाइ स्कूल को हरा विजेता बनी़ जूनियर बालिका वर्ग में संत अन्ना स्कूल पतराटोली ने उर्सुलाइन स्कूल को हरा विजेता बनी.

सब जूनियर बालिका में उर्सुलाइन स्कूल ने संत अन्ना पतराटोली को हरा विजेता बनी़ पूरे मैच के दौरान संत स्तानिस्लास स्कूल के शिक्षक राजू बेर्नाड कुजूर, बासिल सोरेंग, महाबीर उरांव, रिंटू,आनंद खलखो, दिनकर कुजूर, किशोर मिंज, सुजाता मिंज, उषा बाड़ा, सोनम, संतोष, नूतन, अलका ब्रदर संदीप, अजित तिग्गा, कॉस्मॉस तिर्की, असित लकड़ा, सुभानी, अंजलि, कल्याण तिग्गा, जवाकिम अंजलि, सिस्टर दीपा, ओमान खाखा, अजय प्रसाद, मिस हेमलता, सोमा उरांव सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. मैच का संचालन रेफरी निखिल, प्रेम सचिन, निरल ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >