अफवाह फैलानेवाले व उपद्रवियों से सख्ती से निबटेगी पुलिस

कुड़ू/लोहरदगा : दुर्गापूजा को लेकर कुड़ू पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. मॉक ड्रिल करते हुए अफवाह फैलाने वालों तथा उपद्रवियों से निबटने के पुलिस के तरीकों से दिखाया गया. एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की […]

कुड़ू/लोहरदगा : दुर्गापूजा को लेकर कुड़ू पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. मॉक ड्रिल करते हुए अफवाह फैलाने वालों तथा उपद्रवियों से निबटने के पुलिस के तरीकों से दिखाया गया.

एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी. सभी चौक -चौराहों पर पुलिस बल तैनात किये गये हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्ती तेज कर दी गयी है. अफवाह फैलाने वालों तथा उपद्रवियों से पुलिस सख्ती से निबटेगी. गड़बड़ी फैलानेवाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. मौके पर सीओ कमलेश उरांव, थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, शर्मा भगत , अनिल कुमार, संजय कुमार आदि शामिल थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >