लोहरदगा में भाकपा माओवादी का नक्सली गिरफ्तार

लोहरदगा : झारखंड की राजधानी रांची से सटे लोहरदगा जिला से एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी का सदस्य है. रवींद्र गंझू दस्ता के सदस्य का नाम फूलेश्वर गंझू है. बताया जाता है कि 30 नवंबर को पेशरार में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में वह शामिल […]

लोहरदगा : झारखंड की राजधानी रांची से सटे लोहरदगा जिला से एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी का सदस्य है. रवींद्र गंझू दस्ता के सदस्य का नाम फूलेश्वर गंझू है. बताया जाता है कि 30 नवंबर को पेशरार में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में वह शामिल था. उसके बाद से ही फूलेश्वर गंझू फरार चल रहा था. आखिरकार पुलिस ने उसे धर दबोचा. पुलिस ने कहा है कि उसकी गिरफ्तारी से कई और नक्सलियों के बारे में जानकारी मिल सकती है. उससे कई बड़े खुलासे की उम्मीद की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >