कड़ी धूप में भी मतदाताओं का उत्साह नहीं हुआ कम

लोहरदगा : लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया. ग्रामीण इलाकों में बनाये गये बूथों पर लोग सुबह से ही मतदान करने पहुंचने लगे. सदर प्रखंड के विभिन्न बूथों पर सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र में पहुंच कर लाइन में खड़े रहे. सदर प्रखंड के कुटमू बूथ को आदर्श मतदान केंद्र बनाया […]

लोहरदगा : लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया. ग्रामीण इलाकों में बनाये गये बूथों पर लोग सुबह से ही मतदान करने पहुंचने लगे. सदर प्रखंड के विभिन्न बूथों पर सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र में पहुंच कर लाइन में खड़े रहे. सदर प्रखंड के कुटमू बूथ को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था. यहां महिला मतदाता सुबह से ही लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहीं थीं.

मॉक पोल के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होने पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी. मतदाताओं ने बताया कि धूप होने से पहले मतदान कर लेना है. सदर प्रखंड के भठखिजरी बूथ नंबर 248 में 2:50 बजे इवीएम में आयी खराबी के कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. बाद में मशीन बदल कर 40 मिनट बाद मतदान कराया गया.

कैरो प्रखंड के बूथ संख्या 167 और 168 को आदर्श बूथ बनाया गया था. इन दोनों बूथो पर मतदाताओं के बैठने के लिए टेंट और कुर्सी लगायी गयी थी. यहां मतदाता सुबह छह बजे ही पहुंच गये थे. मॉक पोल के बाद यहां मतदान शुरू हुआ. इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भी मतदाताओं की भीड़ लगी रही. धूप होने के बावजूद मतदाता लाइन में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते देखे गये.
भंडरा प्रखंड में भी आकाशी और बिटपी बूथ को आदर्श बूथ बनाया गया था. इन बूथों पर मतदाताओं की सुविधा की व्यवस्था की गयी थी. प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा की व्यवस्था की गयी थी. बूथों पर प्रखंड क्षेत्र के पुरुष और महिला मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया.
किस्को प्रखंड क्षेत्र में भी मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. यहां बेटहट मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था. आदर्श मतदान केंद्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए व्यवस्था की गयी थी. किस्को प्रखंड क्षेत्र में मतदाता जागरूकता का असर देखा गया. महिला और पुरुष मतदाता काफी संख्या में मतदान करने निकले और अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया. कई बूथों पर बुजुर्ग मतदाता मतदान करने पहुंचे जहां उनकी मतदान केंद्र में लगे स्वयं सेवकों ने मदद की.
पेशरार प्रखंड क्षेत्र के गढ़कसमार मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था. पेशरार में भी लोगों ने मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. महिला व पुरुष मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचे और मतदान किया. भयमुक्त होकर मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया.
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में मतदान को लेकर महिला, बुजुर्ग और युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया. राष्ट्रीय दलों के बूथ एजेंट मतदाता सूची के साथ मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्ची देते देखे गये. तोड़ांग बूथ पर काफी संख्या में महिला-पुरुष मतदाता पहुंच कर मतदान के लिए लाइन में खड़े रहे. इसके अलावा भी विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी रही़ पहाड़ी इलाका होने के बावजूद मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया.
कुड़ू प्रखंड क्षेत्र के मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा गया. यहां बुनियादी विद्यालय में बनाये गये तीन बूथों को आदर्श बूथ बनाया गया था. कुड़ू प्रखंड बस्ती के अलावा दूर-दराज के मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्साहित होकर मतदान करने निकले. मतदाताओं की यह सोच कि धूप पड़ने से पहले मतदान कर अपने घर लौट जाये. इसको लेकर मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी. सभी मतदाता बारी-बारी से मतदान किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >