पत्नी को मारने के आरोप में पति गिरफ्तार

कुड़ू ( लोहरदगा ) : थाना क्षेत्र के जरियो गांव में गर्भवती महिला नमिता देवी को जलाकर मारने के आरोप में पुलिस ने उसके पति राजकिशोर लोहार को गिरफ्तार कर गुरुवार को लोहरदगा जेल भेज दिया है . मृतका के पिता चंदवा थाना क्षेत्र के गनियारी प्रतापीटांड निवासी मटकू लोहरा ने कुड़ू थाना में आवेदन […]

कुड़ू ( लोहरदगा ) : थाना क्षेत्र के जरियो गांव में गर्भवती महिला नमिता देवी को जलाकर मारने के आरोप में पुलिस ने उसके पति राजकिशोर लोहार को गिरफ्तार कर गुरुवार को लोहरदगा जेल भेज दिया है .

मृतका के पिता चंदवा थाना क्षेत्र के गनियारी प्रतापीटांड निवासी मटकू लोहरा ने कुड़ू थाना में आवेदन देकर बताया कि शादी के बाद से ही नमिता को उसका पति प्रताड़ित करता था . पिछले 21 मार्च को सूचना मिली कि नमिता जल गयी है . रांची रिम्स में इलाज चल रहा है. पूछने पर नमिता ने बताया था कि पति ने आग लगा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >