अवैध बॉक्साइट लदा ट्रक पकड़ा गया

लोहरदगा : लोहरदगा फाॅरेस्ट चेकनाका के समीप अवैध बॉक्साइट लदा एक ट्रक पकड़ा गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास कुमार उज्ज्वल के निर्देशानुसार वन विभाग के कर्मियों ने लगातार विशेष गश्ती दल गठित कर किया जा रहा है. गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि सेन्हा की ओर से एक अवैध बॉक्साइट लदा ट्रक लोहरदगा […]

लोहरदगा : लोहरदगा फाॅरेस्ट चेकनाका के समीप अवैध बॉक्साइट लदा एक ट्रक पकड़ा गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास कुमार उज्ज्वल के निर्देशानुसार वन विभाग के कर्मियों ने लगातार विशेष गश्ती दल गठित कर किया जा रहा है. गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि सेन्हा की ओर से एक अवैध बॉक्साइट लदा ट्रक लोहरदगा की ओर जा रहा है.

गुप्त सूचना पर गश्ती दल द्वारा कारवाई करते हुए ट्रक को लोहरदगा चेकनाका के समीप रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन अवैध बॉक्साइट लदा ट्रक चेकनाका के पास नहीं रुका. गश्ती दल द्वारा ट्रक का पीछा कर ब्लॉक मोड़ के समीप पकड़ा गया. इस क्रम में ड्राइवर ट्रक छोड़ कर भागने में सफल रहा. पकड़े गये ट्रक में न ही नंबर प्लेट लगा है न किसी तरह के कागजात है.

सूत्रों से पता चला है कि उक्त वाहन किसी संतोष साहू का है. वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेंद्र राम का कहना है कि आनेवाले दिनों में भी इस तरह के अवैध कार्य करनेवाले और भी लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी. गश्ती दल में परिसर पदाधिकारी हरेंद्र सिंह, समेत उप परिसर पदाधिकारी लाल अनूप शाहदेव, राजेंद्र उरांव, आदित्य गोप, किशोर व होमगार्ड के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >