अपराध पर अंकुश लगायें

जनता के साथ बेहतर संबंध बनाये पुलिस सोशल पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दें लोहरदगा : जिले में आपराधिक एवं उग्रवादी घटनाओं में अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी मृत्युंजय कुमार ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि जिस थाना क्षेत्र में घटना […]

जनता के साथ बेहतर संबंध बनाये पुलिस

सोशल पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दें

लोहरदगा : जिले में आपराधिक एवं उग्रवादी घटनाओं में अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी मृत्युंजय कुमार ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि जिस थाना क्षेत्र में घटना घटेगी उसके लिए उस थाना क्षेत्र के थानेदार जिम्मेवार होंगे और उनके उपर कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने कहा है कि पुलिस अधिकारी जनता के साथ बेहतर संबंध बनायें और सोशल पुलिसिंग पर ध्यान दें.

थाना में कोई भी व्यक्ति आता है तो उसके साथ मित्रवत व्यवहार करें. क्योंकि जनता के सहयोग से ही अपराध एवं उग्रवाद पर काबू पाया जा सकता है. एसपी ने कहा है कि आम जनता किसी भी शिकायत या जानकारी देने के लिए उनसे सीधे संपर्क कर सकती है. एसपी ने तमाम पुलिस पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए कहा है कि पुलिस को फोन से भी किसी भी तरह की सूचना दी जा सकती है. गुप्त सूचना देने पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >