30 महिलाओं को मिला सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र

30 महिलाओं को मिला सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र

लोहरदगा़ वनवासी कल्याण आश्रम के ग्राम विकास योजना अंतर्गत चल रहे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर आज सिलाई मशीन एवं प्रशिक्षण सर्टिफिकेट कृपा प्रसाद सिंह मार्गदर्शक ग्राम विकाश आयाम, सुमन राय, अध्यक्ष एवं रीटा अग्रवाल उपाध्यक्ष, महिला समिति तथा खादी ग्रामोद्योग के दीनदयाल शर्मा द्वारा प्रदान किया गया. भारत सरकार खादी ग्रामोद्योग के माध्यम स्सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस कार्य को पूरे जनजातीय क्षेत्र में करती है.अ .भा. वनवासी कल्याण आश्रम के ग्राम विकाश आयाम के तहत पूरे जनजातीय आबादी वाले जिलों में इस प्रकार का सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाया जाता है . कृपा प्रसाद सिंह ने बताया कि इस नए सत्र में इस माह नवीन प्रशिक्षणार्थियों की सूची तैयार की जा रही है . मई से अक्टूबर वाले सत्र के प्रशिक्षण की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है. वनवासी कल्याण आश्रम के इस कार्यक्रम में लोगों ने महसूस किया कि लोहरदगा नगरपालिका में जनजातीय लोगों को दुकानें आवंटित करना चाहिए ताकि सिलाई के कार्य में स्वावलंबी प्रयास हो सके. ब्लॉक मोड़ पर मनेगी बाबा साहेब की जयंती

कुड़ू. रामनगर में राजू कुमार रजक की अध्यक्षता में बैठक कर 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि उनके बनाये संविधान से ही वंचितों को अधिकार मिला है. ब्लॉक मोड़ पर सुबह 11 बजे केक काटकर व टॉफी बांटकर जयंती मनेगी. मौके पर जयधन, आकाश, सुजीत, शिबू सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >