रविंद्र व छोटन गंजू के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

रविंद्र व छोटन गंजू के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

किस्को. सेरेंगदाग थाना कांड संख्या 4/22 एवं 7/23 में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार कार्रवाई तेज करते हुए इश्तहार तामिला किया है.यह कार्रवाई भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 385, 435, 109, 120B सहित विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4, 5, 6 तथा सीएलए एक्ट की धारा 17 के तहत दर्ज मामले में ईश्तहार तामिला किए गए.अभियुक्तों में रविन्द्र गंजू पिता रामवतार गंजू एवं छोटन गंजू पिता झिरवा गंजू दोनों निवासी हैसला बांझी टोली, थाना बेतार ओपी,चंदवा थाना क्षेत्र, जिला लातेहार शामिल हैं.इस कार्रवाई में सेरेंगदाग थाना प्रभारी नरेश कुमार यादव, चंदवा थाना के बेतार ओपी सब-इंस्पेक्टर रितेश तिग्गा सहित पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद रहे. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी. वज्रपात से गाय की मौत

कैरो़ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश के साथ वज्रपात से चाल्हो निवासी रहिमन बीबी पति स्व शेख बीगल का एक उन्नत नस्ल के गाय का मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गाय घर से कुछ दूरी पर चाल्हो तालाब के आसपास बंधा हुआ था. अचानक बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से गाय की मौत हो गयी. इससे रहिमन बीबी को आर्थिक क्षति हुई है. पीड़िता ने मदद की गुहार लगायी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >