v

कुड़ू (लोहरदगा) : कुड़ू के रास्ते बिहार भेजने के लिए रखे अवैध शराब को पुलिस ने पकड़ा है. इस दौरान वाहन से शराब अनलोड कर रहे एक सख्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि अवैध शराब का मुख्य धंधेबाज फरार है. जब्त की गयी शराब असली है या नकली इसकी जांच उत्पाद विभाग व […]

कुड़ू (लोहरदगा) : कुड़ू के रास्ते बिहार भेजने के लिए रखे अवैध शराब को पुलिस ने पकड़ा है. इस दौरान वाहन से शराब अनलोड कर रहे एक सख्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि अवैध शराब का मुख्य धंधेबाज फरार है. जब्त की गयी शराब असली है या नकली इसकी जांच उत्पाद विभाग व पुलिस कर रही है. बरामद शराब की कीमत पुलिस लगभग सात लाख रुपये बता रही है. चीरी नावाटोली गांव में अवैध शराब का धंधा पिछले काफी दिनों से फल-फूल रहा था.
चीरी से प्रति सप्ताह एक वाहन शराब बिहार भेजी जाती थी, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी. इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे. कुड़ू थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को बुधवार की रात लगभग आठ बजे सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध शराब चीरी नावाटोली पहुंचा है व अनलोड किया जा रहा है.
रात में दूसरे वाहन से बिहार भेजी जायेगी. पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने तुरंत छापेमारी के लिए एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में दो छापेमारी दल का गठन किये. एक टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी व दूसरी टीम की कमान बी के दीक्षित को सौंपी गयी. पुलिस ने जब चीरी नावाटोली गांव पहुंच जांच शुरू की, तो कलीम अंसारी उर्फ कल्लू के घर के बाहर एक ट्रक नजर आया. पुलिस को देखते कलीम अंसारी परिवार समेत भागने में सफल रहा.
ट्रक की जांच की गयी, तो पता चला कि अरुणाचल प्रदेश में बेचने के लिए लेबल लगी किंग्स गोल्ड ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब आधा खाली हो चुकी है. ट्रक से शराब उतार रहे एक आरोपी करमुल अंसारी को पकड़ा गया. जांच के क्रम में कलीम अंसारी के घर के अंदर रखे एक हजार कार्टून अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है. छापेमारी दल में सअनि संजय कुमार, लव कुश सिंह, गंगा राम मुर्मू समेत पुलिस जवान शामिल थे.
शराब असली है या
नकली जांच के लिए
भेजी गयी है लैब
एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा व उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू ने बताया कि शराब असली है नकली इसके जांच के लिए लैब में भेजी गयी है. शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से आयी तथा कहां जा रही थी इसकी जांच हो रही है. कहा कि पुलिस को इस अवैध कारोबार की भनक कैसे नहीं लगी. शराब के अवैध धंधे में कौन-कौन शामिल है तथा अरुणाचल प्रदेश में बनी शराब कुड़ू कैसे पहुंच गयी. यह जांच के बाद पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >