झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष रशीद खान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

लोहरदगा : लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ में ईंटा बरही के समीप सड़क हादसे में लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ के सचिव ए रशीद खान एंव उनकी पत्नी का निधन हो गया. मारूति ओमनी में सवार रशीद की गाड़ी सीधी टक्कर हुई. गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी […]

लोहरदगा : लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ में ईंटा बरही के समीप सड़क हादसे में लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ के सचिव ए रशीद खान एंव उनकी पत्नी का निधन हो गया. मारूति ओमनी में सवार रशीद की गाड़ी सीधी टक्कर हुई. गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये

इस घटना मे चालक एवं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें रांची रेफर किया गया है. घटना देर रात की है. रशीद खान झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष, लोहरदगा जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव और लोहरदगा जिला ओलंपिक संघ के सचिव के पद रहे हैं. रशीद खेल के हर एक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करते थे. उनके निधन से खेल जगत में खासकर लोहरदगा जिला में खेल को अपूर्णीय क्षति हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >