10 प्लंबरों को मिला प्रशस्ति पत्र और किट, योजनाओं के रखरखाव पर जोर

10 प्लंबरों को मिला प्रशस्ति पत्र और किट, योजनाओं के रखरखाव पर जोर

लोहरदगा़ जल जीवन मिशन के अंतर्गत विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सभागार में बुधवार को ””””जल महोत्सव पखवाड़ा”””” के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के सुचारू संचालन में प्लंबरों के योगदान को सराहा गया. योजना की मजबूती में प्लंबरों की भूमिका अहम : पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के सहायक अभियंता ने उपस्थित प्लंबरों का स्वागत करते हुए जल महोत्सव पखवाड़ा के उद्देश्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत निर्मित योजनाओं के दीर्घकालिक रखरखाव और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने में प्लंबरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में जिला समन्वयक और कनीय अभियंता ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और मिशन के व्यापक लक्ष्यों पर प्रकाश डाला. जल संरक्षण को सुदृढ़ करने का संकल्प : बेहतर कार्य करने वाले 10 प्लंबरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही, योजनाओं के त्वरित मरम्मत कार्य के लिए सभी को ””””प्लंबर किट”””” प्रदान की गयी. इस दौरान जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जन जागरूकता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया. मौके पर सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी प्रखंड वॉश समन्वयक और विभिन्न प्रखंडों से आये प्लंबर साथी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >