जिला परिषद के दुकानदारों ने किराया बढ़ाये जाने का किया विरोध

जिला परिषद के दुकानदारों ने किराया बढ़ाये जाने का किया विरोध

चंदवा़ स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में जिला परिषद सदस्य सरोज देवी की मौजूदगी में जिला परिषद के 51 दुकानदारों ने किराया बढ़ाये जाने पर विरोध जताया. दुकानदारों ने कहा कि पिछले वर्ष ही 51 दुकानों का किराया बढ़ाया गया था. उस वक्त किसी ने इसका विरोध नहीं किया, पर दूसरे वर्ष फिर किराया बढ़ाया जाना न्याय संगत नहीं है. उनका कहना था कि दुकान का निर्माण हमारे पैसे से किया गया है. उस समय दुकान लेने वाला कोई नहीं था, विपरीत परिस्थितियों में पैसा जुगाड़ कर हमने दुकान निर्माण के लिए पैसा जिला परिषद को दिया. दुकान आवंटन के समय कहा गया था कि 10 वर्ष में 10 फीसदी भाड़ा की वृद्धि की जायेगी, पर ऐसा नहीं हो रहा है. दुकानदारों की बात सुनने के बाद जिप सदस्य सरोज देवी ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि यह दुकान आपके पैसे से बनाया गया है. इस मामले में जिला परिषद अध्यक्ष व उप विकास आयुक्त से बात की जायेगी. आपकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास होगा. किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. मौके पर मनोज प्रसाद, धर्मप्रकाश सोनी, विनय वर्मा, अब्दूल रब, मो फरीद, मो इरफान, मो अरशद, बबलू सोनी समेत अन्य दुकानदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >