उग्रवादियों की पिटाई से युवक घायल

सदर थाना क्षेत्र के इचाक निवासी आबिद अंसारी की रविवार रात जेजेएमपी उग्रवादियों ने पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया.

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के इचाक निवासी आबिद अंसारी की रविवार रात जेजेएमपी उग्रवादियों ने पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया. इस संबंध में आबिद अंसारी ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें खुर्शीद अंसारी, साहिल अंसारी, जिलानी अंसारी, शमीम अंसारी, इरशाद अंसारी, इंताफ अंसारी के अलावा तीन अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. श्री अंसारी ने बताया कि रविवार देर रात उक्त लोगों ने जबरन मेरे घर का दरवाजा खुलवाया. इसके बाद घर से कुछ दूर ले जाने के बाद लाठी-डंडा से जम कर पिटाई की. लातेहार में कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण के काम में लेवी नहीं देने पर उक्त घटना काे अंजाम दिया गया है. उग्रवादियों ने लेवी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >