बिजली तार चोरी करते युवक पकड़ाया, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई

चंदवा के सासंग गांव में बिजली तार चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले किया. इससे पहले ग्रामीणों ने चोर की जमकर पिटाई की.

चंदवा (लातेहार): थाना क्षेत्र के सासंग गांव में गुरुवार तड़के बिजली कवर वायर चोरी करते एक युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने घायल युवक का इलाज चंदवा सीएचसी में कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस के अनुसार पकड़े गये युवक की पहचान रांची के चापू टोला निवासी जाकिर खान, पिता मुस्तकीम खान के रूप में हुई है.

क्या है मामला जानकारी के अनुसार सासंग गांव में पिछले कुछ दिनों से एलटीई कवर वायर बिछाने का कार्य चल रहा है. इसी दौरान लगातार तार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. गुरुवार अहले सुबह पांच-छह लोगों का एक समूह तार काटकर ले जाने की कोशिश कर रहा था. इसी बीच ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गयी. ग्रामीणों के पहुंचते ही अन्य लोग भाग निकले, जबकि एक युवक पकड़ लिया गया.

घटनास्थल से पुलिस ने चोरी के तार भी बरामद किये हैं. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है. बाइक, स्कूल, स्क्रैप, बिजली तार और घरों को चोर निशाना बना रहे हैं. पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

दो प्राथमिकी दर्ज मामले में चंदवा थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं. बिजली विभाग की शिकायत पर चंदवा थाना कांड संख्या 149/26 के तहत जाकिर खान समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. वहीं आरोपी के साथ मारपीट के मामले में भी पुलिस ने कांड संख्या 150/26 दर्ज कर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >