लातेहार. बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के रहिया ग्राम में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया.
जानकारी के अनुसार सत्येंद्र भुइयां, उम्र 40 वर्ष, पिता अकल भुइयां, ग्राम रहिया, थाना बरियातू का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के बाद उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया, जिससे वह अचेत हो गया.
घटना के बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लाकर भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया.
