मोहम्मद शमीम की रिपोर्ट
बालूमाथ : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने को लेकर मनोज कुमार यादव के आवास पर यादव समाज की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव ने की. बैठक में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मोहर सिंह यादव एवं प्रमंडलीय अध्यक्ष बली यादव सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
51 सदस्यीय कमिटी का गठन
इस दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा के सफल आयोजन के लिए प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव के नेतृत्व में 51 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया. उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता एवं आपसी सहयोग के साथ जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया.
करंट की चपेट में आने से हुई मौत पर शोक व्यक्त
वहीं बीते शनिवार को बारियातू प्रखंड के रहिया चेड़रा निवासी सुरेश यादव की करंट की चपेट में आने से हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए बैठक में दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, उपेंद्र यादव, प्रदीप यादव, शिवनंदन यादव, अरविंद यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज यादव, हेरहंज अध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक यादव, संजय यादव, लवकुश यादव, रौशन यादव, राजन यादव, गंगा यादव, प्रीतलाल यादव, मुनेश्वर यादव, भुनेश्वर यादव, संदीप यादव, नरेंद्र यादव, अजय यादव, बबलू यादव, नन्कु यादव, प्रकाश गोप, झमन यादव, दामोदर यादव, दशरथ यादव, रवि यादव सहित दर्जनों यादव समाज के लोग उपस्थित रहे.
