श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर हुई पूजा अर्चना

श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर हुई पूजा अर्चना

मनिका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर प्रखंड पल्हेया पंचायत के सरदमदाग ग्राम स्थित मंदिर में पूजा अर्चन की गयी. मौके पर पूर्व विधायक सह भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह व रघुपाल सिंह समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे.

मंदिर शिलान्यास के अवसर पर यहां पूजा अर्चना के बाद पौधारोपण किया गया. मौके पर राजाराम सिंह, मनबहाल सिंह, राजेश्वर सिंह, नंददेव सिंह, काली सिंह, प्रदीप सिंह, जमेदार सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, गोविंद पासवान, मनीष सिंह, संदीप उरांव, धीरेंद्र यादव, लालधारी सिंह व अर्जुन सिंह समेत कई भाजपा नेता व ग्रामीण उपस्थित थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >