कामता सचिवालय में आधार अपडेट का कार्य शुरू

कामता पंचायत सचिवालय में शनिवार से आधार मोबाइल अपडेट कैंप की शुरुआत हुई. पंचायत के ग्रामीणों ने अपना आधार मोबाइल अपडेट कराया.

चंदवा. कामता पंचायत सचिवालय में शनिवार से आधार मोबाइल अपडेट कैंप की शुरुआत हुई. पंचायत के ग्रामीणों ने अपना आधार मोबाइल अपडेट कराया. चंदवा पूर्वी व पश्चिमी में उक्त शिविर की शुरुआत अब तक नहीं हो सकी है. इस संबंध में चंदवा पश्चिमी मुखिया संगीता देवी ने बताया कि आधार ऑपरेटर की मशीन खराब है. उन्होंने ऑपरेटर से जल्द ठीक कराने की बात कही है. बताते चलें कि ग्रामीण पंचायत सचिवालय जाकर वापस लौट रहे हैं. विदित हो कि महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभुकों का आधार मोबाइल अपडेट नही होने के कारण उन्हें लाभ लेने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. समस्या के निराकरण हेतु 22-30 मई तक सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक चंदवा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष रूप से आधार मोबाइल अपडेट कैंप का आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >