सर्दी-खांसी का इलाज कराने गयी महिला काे लगाया इंजेक्शन, मौत

सर्दी-खांसी का इलाज कराने गयी महिला काे लगाया इंजेक्शन, मौत

बारियातू़ प्रखंड में एक बार फिर झोलाछाप चिकित्सक की चक्कर में पड़कर एक महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान साल्वे पंचायत अंतर्गत अलखडीहा टोला निवासी बाबूलाल उरांव की पत्नी मंगली देवी (49 वर्ष) के रूप में की गयी है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. क्या है मामला : घटना के संबंध में मृतका के पति बाबूलाल उरांव ने बताया कि उसकी पत्नी मंगली देवी को सर्दी, खांसी और बुखार था. शुक्रवार को उसे बारियातू स्थित सुमी स्टूडियो के समीप एक झोलाछाप चिकित्सक कमल उरांव के पास लेकर आये. यहां उसने इलाज के नाम पर खून जांच कराया और तीन इंजेक्शन दिये. इसके बाद उसकी स्थिति और बिगड़ने लगी. बाबूलाल ने बताया कि पत्नी का सांस फूलने लगा. मुंह से झाग निकलने लगा, इसके बाद वह बेहोश हो गयी. चिकित्सक कमल उरांव उसकी स्थिति बिगड़ती देख उसे लेकर बालूमाथ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. हमसे नाम-पता पूछकर बगैर उपचार कराये ही घर पहुंचा दिया. कहा कि अभी ये बेहोश है, कुछ देर में होश आ जायेगा. इसके बाद वह वहां से चला गया. इसके बाद आसपास के लोगों ने बेहोश पड़ी पत्नी की नाड़ी देखी तो पता चला कि वह मर चुकी है. मृतक के परिजनों ने थाना को घटना की सूचना देकर झोलाछाप चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. सूचना के बाद पुलिस मृतक के घर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. मृत महिला अपने पीछे चार पुत्र व तीन पुत्री छोड़ गयी है. इस संबंध में चिकित्सक कमल उरांव के फोन पर कई बार बात करने व पक्ष लेने की कोशिश की गयी, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया. क्या कहते हैं थाना प्रभारी व चिकित्सा पदाधिकारी : इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन पासवान ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. वहीं, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ प्रकाश बडाइक ने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी. आरोप सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >