बालूमाथ: प्रखंड क्षेत्र के अमरवाडीह ग्राम में सर्पदंश से एक महिला अचेत हो गई. जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी पति अनिल गंझू (ग्राम अमरवाडीह, बारियातू) निवासी खेत में काम कर रही थी.
इसी दौरान एक सांप ने उसे डांस लिया, जिससे महिला अचेत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.
