मो शमीम की रिपोर्ट बालूमाथ (लातेहार). बारियातू प्रखंड के लोदंगदाग गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के बाद 60 वर्षीय महिला ने यूरिया खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. यूरिया खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गयी.
परिजनों से हो गयी थी कहासुनी
जानकारी के अनुसार, लोदंगदाग निवासी अमर उरांव की पत्नी मालो देवी का शुक्रवार को घर में किसी पारिवारिक मामले को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गयी थी. विवाद के बाद मालो देवी ने यूरिया खा लिया. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गयी और वह बेहोश हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सक चंदन कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया.
