नाली की समस्या और गंदगी से परेशान है वार्ड एक के लोग

नगर निकाय चुनाव को लेकर लातेहार नगर पंचायत में गहमा गहमी बढ़ गई है.

चंद्रप्रकाश सिंह. लातेहार. नगर निकाय चुनाव को लेकर लातेहार नगर पंचायत में गहमा गहमी बढ़ गई है. लोकतंत्र के इस महापर्व में पुराने जनप्रतिनिधियों के अलावा कुछ नये चेहरे भी सक्रिय है. चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग जनसंपर्क कार्य शुरू कर चुके थे. वार्ड नंबर 1 करकट के लोग कई समस्याओ से जुझ रहे है. ऐसी स्थिति में प्रभात खबर ने परिचर्चा के माध्यम से वार्ड नंबर 1 की समस्या को सामने लाया है. वार्ड के लोगो ने खुलकर अपनी समस्याओ को रखा. क्या कहते है वार्ड के लोग: लव कुमार ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोगो के लिए टैक्स बेहिसाब बढ़ा दिया गया है. जबकि बुनियादी सुविधाओ का काफी अभाव है. उन्होंने कहा कि हमलोग टैक्स देने के प्रति जागरूक है. लेकिन नगर पंचायत सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर नहीं है. संतोष गुप्ता ने कहा कि वार्ड एक में साफ सफाई की स्थिति काफी बदतर है. नगर पंचायत के कर्मी पर्व त्योहार के अलावा कभी कभार मुहल्ला में आते है और सफाई करते है. उन्हाेंने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन के उदासीन रवैया से वार्ड के लोग परेशान है. रवींद्र कुमार ने कहा कि मुहल्ले में नालियों का काफी अभाव है. इस कारण सड़क पर पानी बहता है. नगर प्रशासन वार्ड के विकास को लेकर गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि जगह-जगह पर कचरा का जमाव लगा रहता है. जिससे मुहल्ले के लोगों को परेशानी होती है. निवर्तमान वार्ड पार्षद प्रियंका देवी ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए हर प्रयास किया गया है. मुहल्ले के लोगो के लिए नाली एवं आवास समेत अन्य बुनियादी सुविधाओ को लेकर मास्टर प्लान तैयार कर नगर पंचायत में दिया गया है. कुल मतदाता 1500: महिला मतदाता-742 पुरुष मतदाता-758

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >