आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर वॉलीबाॅल मैच का आयोजन

आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर वॉलीबाॅल मैच का आयोजन

लातेहार. अंतर्राष्ट्रीय आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर जिला खेल स्टेडियम के समीप वॉलीबॉल मैदान में लातेहार आर्ट ऑफ गिविंग इकाई के तत्वावधान में पुरुष प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने किया. मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि आर्ट ऑफ गिविंग के प्रणेता व प्रसिद्ध केआइआइटी एवं केआइएसएस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अच्युत सामंत की सोच है कि विश्व भर में देने की कला हर एक व्यक्ति तक पहुंचे. देना सिर्फ आर्थिक नहीं होता, बल्कि समाज को खुशियां, सम्मान और सहयोग देना भी इस कला का हिस्सा है. रोमांचक प्रदर्शनी मैच की समाप्ति के बाद मैदान पर उत्कृष्ट खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया गया. इसके अलावा जिले का नाम रोशन करने वाले उत्कृष्ट वॉलीबॉल खिलाड़ी अनुष्का कुमारी, रजनी कुमारी, रुचि कुमारी, प्रियांशी सोनी व सुहानी प्रवीण को वॉलीबॉल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर वॉलीबॉल एसाेसिएशन के सचिव प्रवीण कुमार मिश्रा, सक्रिय सदस्य नीरज कुमार, खुशबू देवी, कमलेश उरांव समेत कई खिलाड़ी उपस्थित थे. जविप्र विभाग के विधायक प्रतिनिधि बने राजेश

बालूमाथ़ लातेहार विधायक प्रकाश राम ने बालूमाथ प्रखंड के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के लिए राजेश प्रजापति को अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया है. इससे संबंधित पत्र श्री प्रजापति को सौंप दिया गया है. पत्र में उल्लेख किया गया है कि राजेश प्रजापति विधायक की अनुपस्थिति में संबंधित बैठकों में भाग लेंगे. विभागीय सूचना एवं संवाद का कार्य करेंगे. इसकी प्रतिलिपि बालूमाथ बीडीओ, सीओ, एमओ व अन्य कार्यालय को भेज दी गयी है. श्री प्रजापति को विधायक प्रतिनिधि बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >