बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र स्थित सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलियरी में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष सह हाइ पावर कमेटी सदस्य संजय कुमार चौधरी व अन्य ने ठेका वर्करों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कोलियरी का निरीक्षण किया. मगध संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव मृत्युंजय चतुर्वेदी ने संजय कुमार चौधरी का स्वागत किया. इस दौरान श्री चौधरी ने श्रमिकों से संबंधित विभिन्न दस्तावेज, वैधानिक प्रावधान व अभिलेख की समीक्षा की. टीम ने मजदूरों की समस्याओं व सुविधाओं की जानकारी ली. मौके पर भारतीय मजदूर संघ के मंत्री सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य मुकेश कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. बरामदे पर खड़ी बाइक की चोरी
चंदवा. प्रखंड क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं, जिससे लोगों में रोष है. ताजा मामला बारी पंचायत के रामपुर गांव का है, जहां शनिवार की देर रात चोरों ने शेखर प्रसाद चौधरी के घर के बरामदे से उनकी बाइक (जेएच01डीएम- 6477) की चोरी कर ली. भुक्तभोगी ने बताया कि शनिवार रात उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी, जो रविवार की सुबह गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला. पीड़ित ने इस संबंध में चंदवा थाना में लिखित आवेदन दिया है.
