हेरहंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केडू गांव के ग्रामीणों ने सार्वजनिक कच्ची सड़क पर अतिक्रमण को लेकर अंचल कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इसराफिल अंसारी के घर से तैयब अंसारी के घर तक जाने वाली सार्वजनिक कच्ची सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आवेदन में ग्रामीण जहिदा खातून, सहोदरी देवी, कलावती देवी, सुगिया देवी, पार्वती देवी, गीता देवी, रुदनी देवी, सुकन भुइयां, बिनोद भुइयां, भिखारी गंझू, कुलदीप भुइयां, मुकेश भुइयां ने आरोप लगाया है कि गांव के ही नासिर अंसारी और इसराफिल अंसारी द्वारा सड़क की भूमि पर कब्जा कर लिया गया है. इसके कारण सड़क संकरी हो गयी है. अतिक्रमण हटाने की बात पर एक-दूसरे पर आरोप डालते हैं. ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले की जांच कराने तथा सार्वजनिक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.
सड़क पर अतिक्रमण से परेशान ग्रामीणों ने लगायी न्याय की गुहार
सड़क पर अतिक्रमण से परेशान ग्रामीणों ने लगायी न्याय की गुहार
