हेरहंज. प्रखंड के नवादा ग्राम के ग्रामीणों ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह को आवेदन सौंपकर तुबेद कोल माइंस से हो रहे कोयला परिवहन के मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है. ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि दुर्घटना के बाद सुरक्षा और न्याय की मांग उठाने पर निर्दोष लोगों पर कंपनी की ओर से फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिये जा रहे है. बताया है कि लातेहार के तुबेद कोल माइंस से मां अंबे कंपनी द्वारा बालूमाथ के कुसमाही साइडिंग तक कोयला परिवहन किया जाता है. 27 मई को कोयला लदे एक हाइवा से कोयला बोल्डर गिर गया. जिसकी चपेट में आकर एक बच्चा घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए सुरक्षा तथा न्याय की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक और कंपनी प्रबंधन पर कार्रवाई करने के बजाय विरोध करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिया गया. लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. वेदन में ग्रामीणों ने फर्जी मुकदम की निष्पक्ष जांच कर उन्हें निरस्त करने की मांग की है.
कोयला परिवहन के विरोध में ग्रामीणों ने सांसद से लगायी गुहार
कोयला परिवहन के विरोध में ग्रामीणों ने सांसद से लगायी गुहार
