महुआडांड़. थाना क्षेत्र के डुमरडीह गांव निवासी एलेक्सियुस टोप्पो (50) पिता वाल्टर टोप्पो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. उक्त घटना रविवार रात की है. जानकारी के अनुसार एलेक्सियुस टोप्पो परहाटोली से अपने गांव डुमरडीह पैदल लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मोटरसाइकिल की टक्कर से पैदल जा रहे ग्रामीण की मौत
मोटरसाइकिल की टक्कर से पैदल जा रहे ग्रामीण की मौत
