बाइक से गिरकर दो युवक घायल

बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर नवादा गांव के समीप शनिवार देर शाम बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

बालूमाथ. बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर नवादा गांव के समीप शनिवार देर शाम बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. उनकी पहचान हाटाटोंगरी, हेरहंज निवासी दिनेश यादव (पिता परम यादव) व उसके चचेरे भाई दिनेश यादव (पिता करीवा यादव) के रूप में हुई. बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दिनेश यादव (पिता परम यादव) को रिम्स रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक नवादा बाजार गये थे. घर लौटने के क्रम में नवादा के समीप वे बाइक से गिर कर घायल हो गये.

अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा

बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर मिशन स्कूल के समीप रविवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जानकारी के अनुसार ट्रक (जेएच01डीएफ-5895) रांची से हार्डवेयर का सामान लेकर बालूमाथ स्थित अली हार्डवेयर जा रहा था. इसी दौरान मिशन स्कूल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक व उपचालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >